गाजीपुर, अप्रैल 10 -- करंडा। क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी निहारिका राय ने यूपीपीसीएस में 36 वी रैंक हासिल कर वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर चयनित हुयी है। वह शुक्रवार को गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने स्वागत किया। निहारिका राय की प्रारंभिक शिक्षा गाजीपुर राजकीय इंटर कॉलेज गाजीपुर हुई है। उसके बाद यूनाइटेड कॉलेज प्रयागराज से कंप्यूटर साइंस बीटेक किया स्नातक के बाद निहारिका ने दिल्ली से यूपीएससी की तैयारी शुरू किया। जूनियर हाई स्कूल कटरिया के चौराहे पर बैंड बाजे के साथ हाथों में गुलदस्ता वह माला लेकर गांव सहित आसपास के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संजय राय, डब्लू राय, मनीष राय, गोविंद चौधरी, गुड्डी सिंह, दीपू सिंह, मंतोष पाण्डेय, मनिंदर पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.