चित्रकूट, मार्च 30 -- चित्रकूट, संवाददाता। यूपी पीसीएस परीक्षा में कामयाबी हासिल कर जिले के दो होनहारों अभिषेक पटेल व योगेन्द्र सिंह ने धर्मनगरी चित्रकूट का नाम रोशन किया है। अभिषेक का चयन कामर्शियल टैक्स आफीसर और योगेन्द्र का तहसीलदार के पद पर चयन हुआ है। इनकी कामयाबी पर दोनो परिवारों में खुशी की लहर है।रैपुरवा माफी के रहने वाले महेश प्रसाद न्याय विभाग में कार्यरत है। उनके बेटे अभिषेक सिंह पटेल ने यूपी पीसीएस में 47 वी रैंक हासिल की है। अभिषेक का चयन कामर्शियल टैक्स ऑफीसर के पद पर हुआ है। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा अपने नाना शिक्षक सुभाष सिंह के साथ रहकर रैपुरा गांव से प्राप्त की है। इसके बाद कक्षा नौ से इंटर तक की शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर बेड़ीपुलिया कर्वी से हासिल किया है। वर्ष 2014 से अभिषेक प्रयागराज में रहकर यूपी पीसीएस की तैयारी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.