देवरिया, मार्च 30 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। यूपी पीसीएस की परीक्षा में देवरिया के होनहारों का खूब सितारा चमका है। जिले के आधा दर्जन से अधिक अभ्यर्थी इस परीक्षा में चयनित हुए हैं। लार विकास खंड के ग्राम बरडीहा परशुराम के रहने वाले दो सगे भाईयों ने इस परीक्षा में बाजी मारी है। होनहारों के चयन के बाद परिवार के साथ ही गांवों में भी मिठाई बांट कर खुशियों का इजहार किया जा रहा है। लार विकास खंड के ग्राम बरडीहा परशुराम के रहने वाले अवध बिहारी सिंह देवसिया इंटर कालेज में शिक्षक हैं। उनके तीन बेटे हैं। जिसमें से सबसे बड़े अभिषेक सिंह, अनिमेश सिंह व छोटे अनिकेत हैं। अभिषेक सिंह आईआईटी मद्रास से करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के साथ ही सिविल परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। वहीं उनके छोटे भाई अनिमेश सिंह भी उनके साथ ही तैयारी कर रहे थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.