लखनऊ, मार्च 21 -- प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (पीएम एफएमई) योजना में देश में यूपी अव्वल स्थान पर पहुंचा है। इस योजना में विभिन्न बैंकों द्वारा 2000 करोड़ रुपये से अधिक का टर्म लोन मंजूर किया गया। वर्तमान वित्तीय वर्ष में योजना के अंतर्गत स्वीकृत प्रस्तावों की संख्या सर्वाधिक रही है, जिसमें 98 प्रतिशत का स्ट्राइक रेट दर्ज किया गया है, जो राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धि है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पीएम एफएमई योजना के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, मूल्य संवर्धन एवं रोजगार सृजन को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों त...