यूपी पिछड़ा आयोग के चेयरमैन बने राम औतार सिंह, कमीशन में दो-दो रिटायर्ड ADJ और IAS भी सदस्य
लखनऊ, मई 20 -- UP OBC Commission: उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व जज न्यायमूर्ति राम औतार सिंह को पंचायत चुनाव में आरक्षण के निर्धारण के मकसद से गठित राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया है। कमीशन में चेयरमैन राम औतार सिंह के अलावा रिटायर्ड दो एडीजे और दो आईएएस अफसर भी सदस्य रखे गए हैं। रिटायर्ड अपर जिला जज में बृजेश कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा, जबकि रिटायर्ड आईएएस अफसर में अरविंद कुमार चौरसिया और एसपी सिंह शामिल हैं। सरकार ने आयोग को छह महीने का कार्यकाल दिया है, जिसकी सिफारिश के आधार पर राज्य में पंचायत चुनावों का रास्ता खुलेगा। यूपी में पंचायत चुनाव अब विलंबित हो चुकी है। बता दें कि 18 मई को हुई योगी कैबिनेट की बैठक में पंचायत चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के आरक्षण को लेकर जरूरी ओबीसी आयोग के गठन को मंजूरी द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.