नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- UP News: यूपी विधानसभा 2027 और पंचायत चुनाव 2026 को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नया दांव खेला है। अभी तक मायावती की पार्टी बसपा अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करती थी पर अब समाजवादी पार्टी ने नया दांव खेला है। पीडीए के साथ ही कॉडर वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी ने भी अंबेडकर जयंती को भव्यता से मनाने का प्लान बनाया है। इस बार समाजवादी पार्टी गांव-गांव जाकर अंबेडकर की जयंती मनाएगी। माना जा रहा है कि विधानसभा और पंचायत चुनाव से पहले इस प्लान के तहत समाजवादी पार्टी बसपा के दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश कर रही है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो सपा इसी प्लान के तहत कह रही है कि गांव-गांव अंबेडकर की जयंती मनाएगी। हालांकि मायावती की बसपा भी अंबेडकर जयंती पर बड़े आयोजन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.