लखीमपुर खीरी, अप्रैल 16 -- Lakhimpur kheri News: लखीमपुर खीरी जिले में आंबेडकर मूर्ति को लेकर हुए बवाल में आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई लगातार जारी है। मामले में 13 और आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं। वहीं ग्राम प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए गए हैं। वहीं लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। यूपी पंचायत चुनाव से पहले प्रधान पर हुई इस कार्रवाई से खलबली मची है। एएसपी ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। जांच में अगर किसी अधिकारी पुलिस कर्मी की लापरवाही सामने आएगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन पूरे प्रकरण पर नजर बनाए है। गांव में पुलिस व पीएसी तैनात है। बांकेगंज बवाल में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। यह भी पढ़ें- खीरी में आंबेडकर जयंती बवाल मामले में 400 पर केस; प्रधान समेत 82 उपद...