लखनऊ, जनवरी 24 -- यूपी में सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। यूपी पंचायत चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को अपना इस्तीफा प्रेषित किया है। इस्तीफे को उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य में कांग्रेस के लिए एक बड़े सियासी झटके के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय उन्हें मनाने के लिए उनके आवास पर जा सकते हैं। फिलहाल पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्दीकी से संपर्क साधने और उन्हें मनाने की कोशिशों में जुटे हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.