भारतेंदु मिश्रा सुलतानपुर, फरवरी 3 -- उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही हैं। वोटर लिस्ट दुरुस्त की जा रही है। इसे लेकर गांवों में चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। इस बीच सुलतानपुर के मोतिगरपुर ब्लॉक क्षेत्र में वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़े का एक ऐसा नमूना सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। शादी से पहले ही पत्नी के रूप में दुल्हन का नाम वोटर लिस्ट में शामिल हो गया है। ऐसे एक नहीं दो मामले सामने लाते हुए शिकायत की गई है। एसडीएम ने शिकायतों को देखने के बाद इसे जघन्य अपराध करार दिया और जांच के आदेश दे दिए हैं।शादी 5 फरवरी को, लेकिन वोटर लिस्ट में पत्नी मामला जयसिंहपुर तहसील के मैरी रंजीत गांव का है। यहां के निवासी उमेश सिंह ने एसडीएम को एक प्रार्थना पत्र सौंपते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया है।...