यूपी पंचायत चुनाव में देरी के बीच योगी कैबिनेट का फैसला, आरक्षण के लिए आयोग के गठन को मंजूरी
नई दिल्ली, मई 18 -- UP Panchayat elections News: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में देरी के दावों के बीच योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में समर्पित ओबीसी आयोग गठन को मंजूरी दे दी है। त्रिस्तरीय पंचायतों के कुल पदों में से ओबीसी श्रेणी के लिए यह आयोग आरक्षण तय करेगा। पांच सदस्यीय आयोग बनाया जाएगा और इसका छह महीने का कार्यकाल होगा। उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश को इसका अध्यक्ष बनाया जाएगा। यूपी राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन की जल्द प्रक्रिया शुरू होगी। आयोग में पांच सदस्यों की नियुक्ति राज्य सरकार करेगी। यह सदस्य उन व्यक्तियों में से होंगे जो पिछड़े वर्गों से संबंधित मामलों का ज्ञान रखते हों। राज्य सरकार इन पांच सदस्यों में से ही एक सदस्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.