नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- UP Panchayat elections News:यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव न होने पर प्रधानों, ब्लॉक प्रमुखों व जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाया जाएगा। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने ब्लॉक प्रमुखों की राज्य स्तरीय कार्यशाला में यह आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आपकी भावनाओं की कद्र होगी और हम तो खुद इसके समर्थक है। राजधानी स्थित पंचायती राज निदेशालय के लोहिया सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। अगर कोर्ट चुनाव कराने का आदेश देती है तो हम चुनाव कराने के लिए तैयार हैं। वहीं चुनाव न होने की स्थिति में वह पदेन पदाधिकारियों को ही प्रशासक बनाकर उनका कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखेंगे और इसे लागू कराने की ...