नई दिल्ली, जून 10 -- UP Panchayat Chunav Final Voter List : उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिलावार फाइनल वोटर लिस्ट जारी हो गई है। इस बार सभी वोटरों को 9 अंक का पहचान नंबर दिया गया है। फाइनल वोटर लिस्ट दावे-आपत्तियों के निस्तारण और सत्यापन के बाद जारी की गई की गई है। इसके पहले 18 दिसंबर 2025 को राज्य निर्वाचन आयोग ने अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की थी। फाइनल वोटर लिस्ट में करीब 1.81 नए मतदाता जोड़े गए हैं। वहीं करीब 1.41 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इस तरह अंतिम मतदाता सूची में करीब 40.19 लाख मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है। फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने के बाद लोग इसमें अपना नाम चेक करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि कई जिलों से सूचना है कि वोटर लिस्ट डाउनलोड करने में थोड़ी समस्या आ रही है।पंचायत चुनाव को लेकर आई तेजी अंतिम मत...