लखनऊ, मई 12 -- UP Panchayat elections news: यूपी पंचायत चुनाव के लिए व्यवस्था में हाईटेक हो रही है। इस बार होने उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में मतदान केंद्रों की रियल टाइम मानीटरिंग हो सकेगी। फर्जी मतदान रोकने के साथ ही सॉफ्टवेयर की मदद से वोटिंग का रियल टाइम डाटा भी मिल सकेगा। स्टेट कंट्रोल रूम में मतदान प्रतिशत अपडेट होता रहेगा। ऑनलाइन यह भी पता चल सकेगा कि किस मतदान केंद्र पर पहला वोट कितनी बजे पड़ा। जरूरी जानकारियां मिल सकेंगी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत चुनाव को पारदर्शी व हाईटेक बनाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। एक वोटर दो बार वोट न डाल सके इसकी पुख्ता व्यवस्था करने के साथ ही मतदान केंद्रों पर कंट्रोल रूम से सीधे नजर रहेगी। मतदान केंद्र पर कुल कितने वोट पड़ने हैं, कितनी महिलाएं और कितने पुरुष वोटर हैं, यह सभी कु...