बरेली, फरवरी 19 -- UP Panchayat Elections: यूपी पंचायत मतदाता सूची में शामिल संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन और फीडिंग का काम धीमी गति से चल रहा है। पूरे प्रदेश में 5.01 करोड़ डुप्लीकेट वोटर में से 2.81 करोड़ का सत्यापन अभी तक बकाया है। बरेली में भी 9.18 लाख डुप्लीकेट वोटर में से 5.19 लाख का सत्यापन अभी नहीं हुआ है, जबकि सत्यापन की आखिरी तारीख 20 फरवरी है। प्रदेश में 50146777 ऐसे संभावित डुप्लीकेट मतदाता मिले हैं जिनका नाम, पिता, पति, माता का नाम एवं लिंग समान हैं। इन मतदाताओं के सत्यापन का कार्य इन दिनों चल रहा है। ग्राम पंचायतों में तैनात बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। मतदाताओं की पहचान आधार कार्ड के अंतिम चार अंकों के माध्यम से की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की दोहरी या फर्जी प्रविष्टि को चिह्नित किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.