नई दिल्ली, फरवरी 17 -- यूपी के पंचायत चुनाव मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के अभियान में निर्वाचन आयोग ने बाराबंकी जिले में 9.49 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं चिह्नित किए थे। आयोग को आशंका थी कि इन मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं। डाटा मिलते ही प्रशासन ने व्यापक जांच के लिए जिलेभर में टीमें गठित कर दी हैं। अब तक करीब 60 प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन हो चुका है। शेष बचे करीब तीन लाख मतदाताओं का सत्यापन होने के बाद ही वोटर लिस्ट फाइनल होगी। 20 फरवरी तक सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार करना है अब सिर्फ चार दिन शेष है। यह बड़ी चुनौती है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले सूची को शुद्ध किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग ने चिन्हित नौ लाख 49 हजार 828 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का डाटा जिले को भेजा था। अधिक संख्या में नकली मतदाता मिलने ...