यूपी पंचायत चुनाव, कैशलेस इलाज, लखनऊ-आगरा मेट्रो, योगी कैबिनेट के एजेंडे में क्या-क्या?
नई दिल्ली, मई 18 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उनके सरकारी आवास पर आज (सोमवार) कैबिनेट की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। वैश्विक आर्थिक संकट और संसाधनों के सही इस्तेमाल को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 'मितव्ययता' (खर्चों में कटौती) की अपील के बाद यह पहली कैबिनेट बैठक होगी। इस लिहाज से इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें राज्य के विकास और लोककल्याण से जुड़े एक दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की पूरी उम्मीद है।लोकतंत्र सेनानियों को मिल सकती है कैशलेस इलाज की सौगात इमरजेंसी (आपातकाल) के खिलाफ आंदोलन में हिस्सा लेने वाले लोकतंत्र सेनानियों के लिए आज की कैबिनेट बैठक बड़ा तोहफा लेकर आ सकती है। सरकार इन्हें 'मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना' के तहत कैशलेस इलाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.