वाराणसी, जनवरी 19 -- वाराणसी। उत्तर प्रदेश की बालिका टीम ने सोमवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए 69 वी राष्ट्रीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता अंडर 17 बालिका वर्ग हिमाचल प्रदेश को लीग दौर में 20-15 गोल से पराजित किया। यह प्रतियोगिता गुजरात के सोमनाथ में 19 जनवरी को शुरू हुई है और 23 जनवरी तक खेली जाएगी। उत्तर प्रदेश की टीम में वाराणसी की प्रीति यादव, प्रीति पटेल, काजल पटेल और स्नेहा चौहान ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। चारों खिलाड़ी विकास इंटर कॉलेज की छात्राएं हैं। डॉ. आशा सिंह की देखरेख में परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में प्रवीण कुमार से प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...