लखनऊ, मई 7 -- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी ने वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई है। यूपी अब देश के अन्य राज्यों के लिए 'ग्रीन एनर्जी' के मॉडल के रूप में स्थापित हो रहा है। डिप्टी सीएम गुरुवार को गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपीपीएचडीसीआई (पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्‍ट्रीज), फर्स्‍ट व्‍यू और यूपीनेडा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय 'यूपी एनर्जी एक्सपो 2026' के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। डिप्टी सीएम ने कहा कि पूरे प्रदेश में लखनऊ सर्वाधिक सोलर कनेक्शन वाला शहर बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि पांच हजार कंपनियों के जरिए 70 हजार से अधिक लोगों को सीधे और लाखों लोगों को अप्रत्‍यक्ष रोजगार मिला है। छतों पर सोलर संयंत्र लगने से लगभग 6500 एकड़ जमीन ...