यूपी ने बिजली आपूर्ति में बनाया नया रिकॉर्ड, 31,824 मेगावाट पीक डिमांड पूरी
नई दिल्ली, मई 26 -- भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश ने बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बनाते हुए 31,824 मेगावाट की पीक डिमांड सफलतापूर्वक पूरी की है। राज्य सरकार ने दावा किया है कि यह अब तक किसी भी राज्य द्वारा की गई सबसे अधिक विद्युत आपूर्ति है। सरकार के अनुसार 24 मई की रात 10:29 बजे यह रिकॉर्ड पीक डिमांड पूरी की गई। इसी अवधि में महाराष्ट्र ने 29,463 मेगावाट बिजली आपूर्ति की। सरकार ने कहा कि पीक डिमांड आपूर्ति के मामले में उत्तर प्रदेश अब देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। प्रदेश सरकार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। "योगी सरकार का उद्देश्य हर घर, हर गांव और हर शहर तक निर्बाध एवं गुणवत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.