गाज़ियाबाद, मार्च 21 -- गाजियाबाद। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को 15 दिवसीय नेटबॉल शिविर का समापन किया गया। शिविर में यूपी जूनियर बालक और बालिका टीम को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के समापन पर खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान की गई। ये सभी खिलाड़ी मुजफ्फरनगर में होने वाली राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 24 से 27 मार्च तक मुजफ्फरनगर में 38वीं राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक धनुक ने बताया कि बालक और बालिका टीम में 14-14 खिलाड़ी शामिल हैं। बालक टीम में पियूष सिंह, दिव्यांश मलिक, अभी देशवाल, मो. हमीद, वीरेश, अभिषेक करन, विशाल, शिवांश, केशव शर्मा, सनी सिंह, प्रीत, सृजन सिंह, शीलांकर और आयुष शामिल हैं। वहीं, बालिका टीम में कोमल, मिस्टी, वरुणिका, अंशिका, अंशिका, तविशा, शालिनी, दृ...