यूपी नीट काउंसलिंग वेबसाइट न खुलने से 11 हजार छात्र परेशान, च्वाइस फिलिंग में आ रही भारी दिक्कत
लखनऊ, सितम्बर 20 -- नीट यूजी-2026 की काउंसलिंग में होने वाले हजारों छात्र अफसरशाही की लापरवाही का शिकार हो रहे हैं। पहले चरण की काउंसलिंग में सीट आवंटित करा चुके एमबीबीएस और बीडीएस के तकरीबन 11 हजार अभ्यर्थियों को इसी लापरवाही के चलते दोबारा काउंसलिंग में शामिल होना पड़ रहा है। ऐसे छात्रों और उनके अभिभावकों की मानें तो न तो चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय की वेबसाइट पर च्वाइस फिलिंग का लिंक खुल रहा है और न ही हेल्पलाइन नंबरों पर ही कोई संपर्क हो पा रहा है। लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर सहित कई जिलों के अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों ने शनिवार शाम हिन्दुस्तान अखबार के दफ्तर में फोन करके शिकायत दर्ज कराई कि न वेबसाइट पर च्वाइस फिलिंग हो पा रही है और न ही हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क। शनिवार को दिनभर अभ्यर्थी काउंसलिंग की वेबसाइट पर च्वाइस फिलिंग का लिंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.