संभल, जनवरी 25 -- यूपी दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर पालिका परिषद संभल के सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों को फूलमाला पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने सफाई कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समाज की असली रीढ़ बताया। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सफाई मित्रों की मेहनत से ही शहर स्वच्छ और स्वस्थ बना रहता है। उनके निरंतर प्रयासों के बिना स्वच्छता अभियान को सफल बनाना संभव नहीं है। यूपी दिवस के मौके पर उन्हें सम्मानित कर नगर पालिका ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। यूपी दिवस के अवसर पर नगर पालिका की ओर से शहर में विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया। सफाई कर्मचारियों ने शहर ...