बरेली, जनवरी 17 -- डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर विकास भवन में बैठक हुई। यूपी दिवस पर खेल के साथ रंगोली, भाषण आदि की प्रतियोगिताएं होंगी। बैठक में डीएम ने निर्देश दिए गए कि 19 से 26 जनवरी तक नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कर्मियों की टोली बनाकर साफ-सफाई कराई जाए। युवा कल्याण विभाग को 19 से 23 जनवरी तक विभिन्न खेलों का आयोजन कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि विजेताओं को 24 जनवरी को पुरस्कृत किया जाए। डीआईओएस और बीएसए को रंगोली, भाषण, फैंसी ड्रेस, निबंध, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन को कहा गया। यूपी दिवस पर विभिन्न विभागों के स्टाल लगाने को कहा गया। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार वितरण, एक जनपद-एक उत्पाद पर आधारित प्रदर्शनी, लखपति दीदी/ करोड़पति दीदी की कहानी, 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.