जौनपुर, जनवरी 23 -- यूपी दिवस के अवसर पर युवा उद्यमी विकास योजना का सबसे अधिक लाभ युवाओं को देने वाले जौनपुर के जिला अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 जनवरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रदेश को वन ट्रिलियन डालर की इकोनॉमी बनाने की दिशा में शासन द्वारा लगातार आवश्यक कदम उठाया जा रहा है। इसी के तहत प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना प्रदेश के युवाओं की पहली पसंद बन गयी है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक प्रदेश भर में करीब साढ़े तीन लाख आवेदन आ चुके हैं, जबकि शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1 लाख 50 हजार लोन वितरित का लक्ष्य रखा है। मुख्...