गौरीगंज, जनवरी 24 -- संग्रामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य के स्थापना दिवस के अवसर मौहरिया बनवीरपुर में सुधीर रंजन द्विवेदी के संयोजन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना ने किया। वरिष्ठ कवि पं.रामबदन शुक्ल पथिक की अध्यक्षता में संपन्न कवि सम्मेलन का सरस संचालन कवि अंकित तिवारी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतापगढ़ से आए कवि शीतला सुजान की वाणी वंदना से हुआ। इसके बाद परवाना प्रतापगढ़ी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम पर समर्पित कई छंद सुनाए। कवि सुरेश शुक्ल नवीन की रचना दर्द हमको मिला वो संवरते रहे, बनके खुश्बू जहां में बिखरते रहे। एक भी बूंद पानी न हमको मिला, हम तरसते रहे वो बरसते रहे को जमकर सराहा गया। कवि हरिवंश शुक्ल शौर्य, शीतला सुजान, रामेश्वर सिंह निराश, चंद्र प्रकाश प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.