लखनऊ, जनवरी 24 -- -यूपी दिवस समारोह में संगीत घरानों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण लखनऊ। यूपी दिवस 2026 समारोह में उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी ने एक विशेष घराना-आधारित प्रदर्शनी लगाकर प्रदेश की शास्त्रीय संगीत, वाद्य और नृत्य परंपराओं को जीवंत रूप दिया है। यह प्रदर्शनी भारतीय शास्त्रीय कला की समृद्ध विरासत को एक ही मंच पर एकीकृत रूप से प्रस्तुत करती है, जिसमें विभिन्न घरानों का इतिहास, उनकी विशिष्ट शैली, विकास यात्रा और प्रमुख कलाकारों की विस्तृत जानकारी दी गई है। दर्शकों को पुरानी संगीत परंपराओं से सीधा रूबरू होने का दुर्लभ अवसर मिल रहा है, जो यूपी की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करता है। प्रदर्शनी को गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी देखा। प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश से जुड़े प्रम...