मेरठ, जनवरी 25 -- उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और विकास की यात्रा का उत्सव मनाया। इस अवसर पर देशभक्ति से ओत-प्रोत झांकियों और प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। हाथों में तिरंगा लिए छात्रों ने देशभक्ति और उत्तम प्रदेश का संदेश दिया। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का ऊर्जा राज्यमंत्री डा.सोमेन्द्र तोमर, राज्यसभा सांसद डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी, डीएम डा.वीके सिंह ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद सूचना विभाग की ओर से मेरठ मंडल की उपलब्धियों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई। साथ ही विभिन्न स्कूलों क...