लखनऊ, मार्च 12 -- UP Police daroga Recruitment: यूपी पुलिस दरोगा भर्ती को लेकर पीपर लीक की अफवाह फैलानों वालों पर इस बार कड़ी नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर पेपर लीक संबंधित अगर किसी ने अफवाह फैलाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ तगड़ी कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। सोशल मीडिया एक्स पर दी जानकारी में बताया गया है कि दरोगा के पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के संबंध में अगर किसी भी व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए जाने संबंधित भ्रामक सूचना फैलाकर धन उगाही और ठगी करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ लखनऊ के थाने में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही पुलिस भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों से भी ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील की है।परीक्षार्थियों के लिए कल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.