यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप से जुड़ेंगे निर्माण श्रमिक और ठेकेदार
आजमगढ़, जुलाई 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। निर्माण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और नियोक्ताओं से सीधे जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने 'यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप' शुरू किया है। ऐप के माध्यम से जिले के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को रोजगार के अवसर मिलेंगे, वहीं ठेकेदार और नियोक्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षित श्रमिकों से सीधे संपर्क कर सकेंगे। जिले में भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में करीब चार लाख निर्माण श्रमिक पंजीकृत हैं। इन सभी का विवरण एप पर दर्ज किया जाएगा, जिससे उनकी उपलब्धता ऑनलाइन दिखाई देगी। भवन निर्माण, सड़क, पुल और अन्य परियोजनाओं से जुड़े ठेकेदार भी एप पर पंजीकरण कर जरूरत के अनुसार श्रमिकों का चयन कर सकेंगे। सहायक श्रमायुक्त पवन कुमार सोनकर ने बताया कि अब तक श्रमिकों को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.