खुर्जा, अप्रैल 26 -- यूपी के बुलंदशहर में कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के सुभाष रोड स्थित एक जिम में बर्थडे पार्टी के दौरान शनिवार देर रात हुए विवाद के चलते एक परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पार्टी में हुए विवाद के बाद तीनों की हत्या की गई। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले में आरोपियों की तलाश शुरू करते हुए जांच शुरू कर दी है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात करीब 12 बजे सुभाष रोड स्थित एक जिम में बर्थडे पार्टी के दौरान हुए विवाद के चलते कुछ लोगों ने मनीष (28) पुत्र प्रेम सैनी, चचेरे भाई अमरदीप (28) पुत्र स्वरूप सैनी और भतीजे आकाश (17) पुत्र राजीव को गोली मार दी। मौके पर मौजूद परिजनों और रिश्तेदारों ने घायल अवस्था में तीनों को इलाज...