सीतापुर, अप्रैल 27 -- महमूदाबाद, संवाददाता। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की यूपी टॉपर को पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित सपा कार्यालय बुलाकर सोमवार को सम्मानित किया गया।लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में सोमवार को यूपी बोर्ड की बाबूराम सावित्री देवी इंटर कालेज शेखपुर बिलौली बाजार की छात्रा हाईस्कूल टॉपर कशिश वर्मा व इंटरमीडिएट की टॉपर शिखा वर्मा को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक-एक आईपैड, 51-51 हजार रुपए की प्रोत्साहन धनराशि व दोनों के माता पिता, प्रबधंक ओम प्रकाश वर्मा, प्रधानाचार्य अरुण वर्मा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में दलित बेटी की हत्या दुखद:सपा यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड रिजल्ट 202...