यूपी टेट परीक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम
आजमगढ़, जुलाई 4 -- शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टेट) के मद्देनजर शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम रहे। परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) पूरी तरह मुस्तैद रही। स्टेशन परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों और यात्रियों की सघन जांच की गई। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट हाल, यात्री प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म के साथ ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ की गई और उनके सामान की भी जांच की गई। आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक अभय राय ने बताया कि यूपी-टेट परीक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यह भी पढ़ें- यूपी टेट परीक्षा को लेकर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.