मथुरा, जून 29 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी)-2026 की तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षा 15 परीक्षा केन्द्रों पर दो, तीन और चार जुलाई को दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में जनपद के परीक्षा केन्द्रों में 32 हजार 477 परीक्षार्थी देंगे। आयोग ने परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। अभ्यर्थी 30 जून से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि उप्र शिक्षा चयन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। दो जुलाई को दोनों पालियों में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) की परीक...