यूपी टी-20 लीग सीजन-4 की ट्रॉफी के साथ विधानसभा पहुंचे खिलाड़ी
लखनऊ, अगस्त 11 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यूपी टी-20 लीग सीजन-4 की ट्रॉफी के साथ गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डा. संजय कपूर व लीग की सभी छह फ्रेंचाइजी टीमों के कप्तानों ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात की।इस अवसर पर डा. संजय कपूर ने विधानसभा अध्यक्ष को यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के बारे में बताया कि लीग का शुभारंभ 14 अगस्त से लखनऊ स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 6 सितंबर को कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी खिलाड़ियों व आयोजन समिति को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.