मेरठ, जुलाई 27 -- उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के चौथे सीजन में इस बार मेरठ की क्रिकेट प्रतिभा का दम पूरे प्रदेश को देखने को मिलेगा। आगरा में आयोजित नीलामी में मेरठ के 9 खिलाड़ियों पर विभिन्न फ्रेंचाइजी ने दांव लगाया, जबकि इससे पहले 11 खिलाड़ियों को रिटेन किया जा चुका था। इस तरह लीग के आगामी सीजन में मेरठ के कुल 20 खिलाड़ी अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे। नीलामी में मेरठ के ऑलराउंडर कर्ण शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। कानपुर सुपरस्टार ने उन्हें 23 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा। वहीं बल्लेबाज शिवम चौधरी पर गोरखपुर लायंस ने 21 लाख रुपये की बोली लगाई। दाएं हाथ के बल्लेबाज समीर चौधरी को लखनऊ फाल्कंस ने 11.75 लाख रुपये में खरीदा। अन्य खिलाड़ियों में लेफ्ट आर्म स्पिनर आयुष गोयल को मेरठ मेवरिक्स ने 2.50 लाख रुपये, ऑलराउंडर यशु प्रधान को लखनऊ फाल...