कानपुर, जून 12 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता यूपी टी-20 लीग के चौथे संस्करण का आगाज 14 अगस्त से ग्रीनपार्क स्टेडियम में होगा। इसमें लगभग दस हजार दर्शक लीग का लुत्फ उठाएंगे। शहर के क्रिकेट प्रेमी इस लीग का रोमांच स्टूडेंट, फैमिली और कार्पोरेट स्टैंड से उठाएंगे। लीग के चौथे सीजन के लिए टिकट दरों की घोषणा भी जल्द की जाएगी।यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि शहर में क्रिकेट को चाहने वालों की संख्या बहुत अधिक है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह को स्टेडियम लाने और उन्हें बेहतर स्थान देने की तैयारी की जा रही है। स्टेडियम में स्टूडेंट, फैमिली और कार्पोरेट स्टैंड के साथ वीआईपी और वीवीआईपी दर्शक दीर्घा की सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- ग्रीन पार्क में गंदगी का अंबार, रास्तों में झाड़ियां लीग के चौथे सीजन के हर मुकाबले में आठ से 10 ह...