यूपी टी-20 लीग की हर डॉट बाल पर होगा एक पौधरोपण
कानपुर, जून 9 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग का चौथा संस्करण युवा खिलाड़ियों को बड़ा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के साथ पर्यावरण के लिए भी महत्वपूर्ण होगा। लीग में आईपीएल की तर्ज पर डॉट बाल पर पौधरोपण करने का फैसला लिया गया है। इसमें फ्रेंचाइजी अपने साथ सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं को जोड़ेगी। लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि वर्तमान दौर पर्यावरण के प्रति सजग व जागरूक रहने वाला है। यूपी टी-20 लीग के चौथे संस्करण के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन जुलाई के दूसरे सप्ताह में वाराणसी या आगरा में किया जा सकता है। मिनी ऑक्शन के लिए तिथि और शहर पर फाइनल मुहर अभी लगना बाकी है। इसके लिए गर्वनिंग काउंसिल की ओर से लीग की फाइनल रूपरेखा तैयार की जा रही है। लीग में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीदों के परिवार के सदस्यों को भी बतौर अतिथि आमंत्रित किया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.