यूपी टी-20 लीगः 14 अगस्त से चौथे सीजन का ग्रीनपार्क से आगाज
कानपुर, मई 13 -- कानपुर। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का आगाज 14 अगस्त से कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम से होने जा रहा है। 24 दिन चलने वाली इस लीग में कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 6 सितंबर को खेला जाएगा। इस लीग का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। डीडी स्पोर्ट्स व सोनी लिव के माध्यम से करीब 200 देशों के क्रिकेट फैंस मैच का आनंद उठा सकेंगे। यह जानकारी यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने दी। ग्रीनपार्क स्टेडियम में बुधवार को प्रेसवार्ता करते हुए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) ने इस लीग का शुभारंभ वर्ष 2023 में कानपुर से ही किया था। यह भी पढ़ें- यूपी टी-20 लीग का चौथा संस्करण कानपुर में इसके बाद 2024 और 2025 में हुए लीग के दोनों सीजन लखनऊ में कराए गए। लखनऊ में हुए द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.