लखनऊ, अगस्त 18 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ फॉल्कंस ने अपने घरेलू मैदान इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। एक रोमांचक मुकाबले में मेजबान टीम ने नोएडा किंग्स को तीन विकेट से हराया। मैन ऑफ द मैच अभिनंदन सिंह की धारदार गेंदबाजी और विकेटकीपर-बल्लेबाज आराध्य यादव के शानदार अर्धशतक ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई। टॉस जीतकर लखनऊ फॉल्कंस के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नोएडा ने 34 रन पर पहला विकेट गंवाया, इसके बाद अभिनंदन सिंह ने पांचवें ओवर में दो बल्लेबाजों को बोल्ड कर दिया। प्रियम गर्ग के शानदार सीधे थ्रो से एक और विकेट गिरा और नोएडा पावरप्ले में ही 48 रन पर पांच विकेट खो बैठा। यह भी पढ़ें- Lucknow News: घर में मेजबान फॉल्कंस की पहली जीत, रोमांचक मुकाबले में नो...