गाज़ियाबाद, मार्च 9 -- गाजियाबाद। 15वीं राष्ट्रीय रोल बॉल चैंपियनशिप 2026 में जिले के छात्र अयान अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश को कांस्य पदक दिलाने में कामयाबी हासिल की है। अयान डीपीएसजी मेरठ रोड के कक्षा छह के छात्र हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश की टीम का नेतृत्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। प्रतियोगिता का आयोजन तमिलानाडु के तिरुचिरापल्ली में हुआ, जिसमें देश के 19 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश की टीम का नेतृत्व जिले के छात्र अयान अग्रवाल ने किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति वासन एवं कोच अविनाश कुमार ने अयान अग्रवाल को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...