यूपी टीईटी परीक्षा संपन्न, अंतिम दिन 10.89 प्रतिशत परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
मुरादाबाद, जुलाई 4 -- जिले में तीन दिनों से चल रही यूपी टीईटी शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अंतिम दिन जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से व्यापक इंतजाम किये गए थे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही तथा परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए लगातार निगरानी की गई। शनिवार को आयोजित परीक्षा में कुल 9,493 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 8,460 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1,033 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार अंतिम दिन 10.89 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 89.11 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले अधिकांश अभ्यर्थियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.