यूपी टीईटी परीक्षा में दूसरे दिन 12193 अभ्यर्थी हुए शामिल
मथुरा, जुलाई 3 -- यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026(यूपी टीईटी) परीक्षा में दूसरे दिन दोनों पालियों में कुल 12193 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। इनमें प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा में 5888 और द्वितीय पाली में प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा में 6305 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि दोनों पालियों में 864 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। उच्च प्राथमिक स्तर की 450 और प्राथमिक स्तर की 414 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। आज परीक्षा सभी 15 परीक्षा केन्द्रों पर शांति पूर्वक हुई। चार जुलाई को केवल एक पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा आयोजित होगी। कंट्रोल रूम की सूचना के अनुसार जनपद में दूसरे दिन परीक्षा देने के लिए कुल 13063 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इनमें से 12193 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.