कन्नौज, जुलाई 3 -- कन्नौज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के सुचारु और निष्पक्ष आयोजन को देखते हुए जनपद में चार जुलाई को प्रस्तावित संपूर्ण समाधान दिवस की तिथि बदल दी गई है। अब यह कार्यक्रम छह जुलाई (सोमवार) को तहसील सदर में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित होगा। जिला प्रशासन के अनुसार परीक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो, इसलिए यह निर्णय लिया गया है। समाधान दिवस में सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे और नागरिकों की शिकायतों व जनसमस्याओं की सुनवाई कर उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी और निष्पक्ष समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- हरियाणा TET 2026 कल से, सेंटर पर जाने से पहले जान लें ये सख्त ...