लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ, संवाददाता। 21वीं बाबू बनारसी दास ए डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार को यूपी टिंबर क्रिकेट क्लब और आरईपीएल क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज कर पूरे अंक प्राप्त किये। यूपी टिंबर क्रिकेट क्लब ने एलडीए क्रिकेट क्लब के छह विकेट और आरईपीएल क्रूसेडर्स क्रिकेट क्लब ने ध्रुव क्रिकेट एकेडमी को 94 रनों से हराया। - शाश्वत बने मैन ऑफ द मैचस्पोर्ट्स गैलेक्सी बी ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरईपीएल क्रूसेडर्स ने 40 ओवर में छह विकेट खोकर 300 रनों का विशाल स्कोर बोर्ड पर टांगा। यशस्वी मिश्रा ने तीन चौके , पांच छक्के की बदौलत 69 गेंदों पर 75 रनों की आतिशी पारी खेली। शाश्वत पाण्डेय ने सात चौके और तीन छक्के की बदौलत 72 रन बनाकर टीम को मजबूत किया। जवाब में ध्रुव क्रिकेट एकेडमी टीम 39.4 ओवर में 206 रनों के योग पर सिमट गई। आरई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.