यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस ने उठाया राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा, सुप्रीम कोर्ट का जिक्र कर रखी ये डिमांड
नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर अपना हमला और तेज कर दिया है। पार्टी ने इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक नई और स्वतंत्र विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की मांग की है, जो सीधे और केवल सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट करे। इसके साथ ही कांग्रेस ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की "चुप्पी" को देश के लिए बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा कि लोगों की आस्था के साथ धोखा करने वालों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर हिंदी में एक पोस्ट साझा करते हुए कांग्रेस महासचिव (संचार प्रभारी) जयराम रमेश ने लिखा, "चंदा चोरी, आस्था से धोखा। जैसा कि कहा जाता है, चोरी कभी छिपती नहीं; देर-सवेर उसका पर्दाफाश होना ही है।" उन्होंने द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.