यूपी चुनाव से पहले एक और SIR होगा; अखिलेश ने ऐसा क्यों कहा? भाजपा पर बरसे
लखनऊ, अगस्त 29 -- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बसपा, भाजपा और एआईएआईएम के नेताओं को सपा की सदस्यता दिलाई। इनमें पूर्व विधायकों के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख भी शामिल हैं। अखिलेश यादव ने इस सभी का स्वागत करने के साथ भरोसा जताया कि इनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस दौरान उन्होने बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार चुनाव से पहले एक एसआइआर और कराएगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि ''बीजेपी ने बंगाल में वोटों की हेराफेरी से चुनाव जीता है। वो बात भी सामने आ गई है। यूपी के लोगों को मैं सावधान करना चाहता हूं कि चुनाव से पहले फिर से ये लोग (बीजेपी) एसआईआर कराएंगे। फिर एक वोटर लिस्ट बनाएंगे। इनकी साजिश और षडयंत्रों से सावधान रहना''।पीडीए से घबराए हैं व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.