यूपी चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी को झटका, AIMIM प्रवक्ता आसिम वकार कांग्रेस में शामिल
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एमआईएमआईएम के अध्यक्ष असद्दुदीन ओवैसी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आसिम वकार ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। बुधवार को लखनऊ में कांग्रेस यूपी प्रभारी राजेंद्र गौतम, यूपी अध्यक्ष अजय राय और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की मौजूदगी में आसिम वकार ने पार्टी की सदस्यता ली। कांग्रेस ज्वाइन करते ही आसिम वकार एमआईएएमआईएम अध्यक्ष ओवैसी पर जमकर बरसे। कहा कि बीजेपी से लड़ाई की बात होती है लेकिन उनकी यह लड़ाई कांग्रेस और अन्य दलों से दिखाई देती है। कहा कि जो लोग भी भारत से प्यार करते हैं, उन लोगों की एक ही मंशा है कि भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंका जाए और देश में धर्मनिरपेक्ष और जनहित की सरकार बनाई जाए। इतने दिनों तक एमआईएमआईएम में रहने के बाद मुझे लगता है कि हम बीजेपी से लड़ने की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.