नई दिल्ली, अगस्त 26 -- समाजवादी पार्टी ने बुधवार को महिला समानता दिवस पर 'स्त्री सम्मान समृद्धि योजना' की घोषणा की, जिसे 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने की स्थिति में लागू किया जाएगा। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बिना आधी आबादी के हमारी तरक़्क़ी अधूरी है। महिलाओं की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं होगा। बीजेपी सरकार अगले यूपी चुनाव में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करे। हम लोग आधी आबादी को पूरी आजादी के लिए काम करेंगे। अखिलेश ने महिलाओं को लेकर कई ऐलान कर बीजेपी का प्रेशर बढ़ा दिया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संवाददाता सम्मेलन में मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने कहा कि महिला शक्ति का विकास केवल इसके बारे में बात करने से नहीं होगा, बल्कि महिलाओं को सच्चा प्रतिनिधित्व देने से होगा। 'आधी आबादी' के रूप में...