पटना, सितम्बर 28 -- उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी अभी से ही तेज है। इस चुनाव में जनता दल (यूनाइटेड) भी अपने प्रत्याशी उतारेगी औऱ इस बात की काफी चर्चा भी है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि जदयू यूपी के चुनाव में कितनी सीटों पर ताल ठोकेगी। इसी कड़ी में जदयू के नेता औऱ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में निशांत कुमार बाबा विश्वनाथ के शरण में पहुंचे। बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद निशांत कुमार ने मीडिया से बातचीत की और राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी बोले। निशांत कुमार ने कहा, ' मैं बहुत दिनों के बाद वाराणसी आया हूं। इससे पहले मैं बचपन में यहां आया था। मेरा सौभाग्य है कि मैंने बाबा के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद लिया। मैं यहां आशीर्वाद के लिए...