नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों खासकर उत्तर प्रदेश में दलित समर्थन जुटाने को लेकर राजनीतिक दलों में कड़ा संघर्ष होने जा रहा है। सत्तारूढ़ भाजपा गुरु रविदास की 650वीं जयंती के तहत विभिन्न कार्यक्रमों से जहां इस समुदाय को साधने की कोशिश में है, वहीं विपक्षी सपा के पीडीए में 'डी' यानी दलित पर काफी जोर दिया जा रहा है। सपा का आगरा का दलित सम्मेलन और अब भाजपा की समरसता संकल्प यात्रा दलित वोटों के लिए जमकर घमासान की तैयारी है। इसमें चंद्रशेखर और औवेसी का गठजोड़ और बसपा की वापसी की कोशिश से दलित वोटों के लिए जमकर जोर आजमाइश होने के आसार हैं।बेहद अहम हैं दलित वोट पंजाब और यूपी में दलित वोट राजनीतिक लिहाज से अहम हैं। पंजाब में तो सामाजिक विभाजन में दलित आबादी सबसे ज्यादा है। वहीं, यूपी में भी लगभग 21 फीसदी आबादी दलित ...